Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बारिश, आंधी और तूफान की गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं, मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा और भरतपुर समेत कई जिलों के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

तेज हवाएं चलने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, बीकानेर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश का दौर जारी है। लोगों को भारी सामान और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।

लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली

फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। ऐसे में अगर बीते दिन यानी रविवार की बात करें तो ज्यादातर हिस्सों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं माना जा रहा है कि लू का प्रकोप पूरी तरह से खत्म हो गया है। आपको बताते चलें कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान में सुहावना मौसम बने रहने की आशंका जताई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। ऐसे में लोगों को आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि इलाकों में बादल गरजने के साथ आंधी-तूफान आ सकते हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों के प्रति सावधानी बरतें।