rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को भीषण ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और फलोदी राज्य में है जहां सबसे गर्म स्थान रहा वहां का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है।

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को भीषण ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और फलोदी राज्य में है जहां सबसे गर्म स्थान रहा वहां का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। राजस्थान मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहां कि अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। अन्य प्रमुख शहर जैसे - जैसलमेर में 46.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.8 डिग्री, बाड़मेर और बीकानेर में 4.2 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री और जोधपुर में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

राजधानी जयपुर का तापमान 43 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं अजमेर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। बाकी अन्य जिलों का तापमान जैसे भीलवाड़ा में 43 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री और चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कुछ शहरों में तूफान के साथ बारिस का अलर्ट

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान कम से कम 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लेकिन कहीं-कहीं लू चल सकती है और रात में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि अगले 48 घंटे में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभागों में उत्तरी हिस्सों में आंधी तूफान के साथ ही साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Fire Accident: बीकानेर में पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, देखते ही देखते जल उठा पूरा कारखाना

5379487