rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राज्य में बारिश और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather News: राजस्थान में लगातार ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली है। वहीं कुछ हिस्से में घना कोहरा भी छाया हुआ है। राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का दौर भी जारी है। ऐसे में तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम और पूर्वी राजस्थान में घना कोहरे छाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम शुष्क बने रहने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की आशंका जताई है। वहीं पश्चिमी और उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले 2 दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2 सेल्सियस तक की गिरावट होने की आशंका है। ऐसे में ठंड का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा। कई इलाकों में शीत लहर चलने की भी आशंका जताई जा रही है।

आठ जिलों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने एहतियात के तौर पर 12 जिलों में घना कोहरा और आठ जिलों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से लोगों को यातायात करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को सलाह है कि कोहरे के समय यात्रा करने से बचें। इसके साथ ही आपको बता दें कि आने वाले 2 दिन तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कई इलाकों में काफी ज्यादा कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है। कोहरे और बादल छाए रहने से ठंड का असर और बढ़ सकता है। वहीं बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई है। साथ ही लोगों को आग्रह किया गया है कि वे ऐसे में यात्रा करने से बचें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें।

5379487