Rajasthan Weather: होली आने के पहले से राज्य से सर्दी अलविदा कह चुकी है। वहीं लोगों को गर्मी सताने लगी है। तेज धूप की वजह से लोगों को घर लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं राज्य की रात शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। दिन के समय में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क करने की आशंका है। इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले समय में जल्द ही गर्मी और लू देखने को मिलेग। जिस वजह से लोगों का घर से बाहर निकालना काफी मुश्किल होगा।
जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
ऐसे में अगर बीते दिन की बात करें तो मौसम शुष्क रहा। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 30.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 32.7 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Holi 2026: होली और होलिका दहन का डेट हुआ कन्फर्म, जानें शुभ तिथि
मौसम में कोई भी बदलाव होने की आशंका नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि 3 और 4 मार्च को मौसम में कोई भी बदलाव होने की आशंका नहीं है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। वहीं बताया जा रहा है कि मार्च के आखिरी दिनों में लू का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में अभी से ही लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही है। वहीं विभाग की मानें तो इस साल मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी होने की आशंका है।








