Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौमस अपना मिजाज अब बदल रहा है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकांश भागों में ज्यादा तापमान 35-38 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने अधिकत तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौमस विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही साथ आने वाले 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने की प्रबल संभावना है। यानी इस दौरान 40 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं कोटा और बाडमेर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
जयपुर का भी बढ़ रहा है तापमान
मौमस विभाग ने जयपुर के पिछले दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड में दर्ज किया है। तेज धूप होने से राजधानी का मौसम काफी गर्म हो गया है। वहीं आज की बात करें तो आज पूरे दिन तेज धूप रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही साथ जयपुर और उसके आसपास जिलों में भी आसमान पूरे तरीके से साफ रहने वाला है और धूप भी तेज रहेगी। मौमस विभाग ने तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौमस विभाग के अनुसार, राजस्थान के अजमेर जिला का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, वहीं भीलवाड़ा की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि अलवर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Power Cut: अजमेर के कई इलाकों में 5 घंटे तक रहेगा पावर शटडाउन, टाटा पावर का मेंटेनेंस शेड्यूल जारी







