rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का येलो अलर्ट है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मई के शुरुआती सप्ताह में तो लगातार राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, आंधी और तुफान का दौर रहा, इससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब बात करें तो राज्य में लगातार प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजस्थान मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का येलो अलर्ट है। 

3 डिग्री तक बढ़ जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम से कम 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी की राज्य में दिन के साथ रात में भी गर्मी लोगों को सताने वाली रहेगी। आने वाले 5 से 6 दिनों में पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ रात में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाएगा। मौसम विभाग का यह भविष्यवाणी लोगों को डराने वाली साबित हो सकती है। क्योंकि लोग दिन में गर्मी से परेशान तो रहेंगे ही लेकिन रात में भी उन्हें ठंडक का एहसास नहीं मिलेगा। 

11 मई से सक्रिए हो जाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 11 से 12 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ का असर जो हैं सबसे ज्यादा राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्रों में पड़ेगा। इस विक्षोभ के सक्रिय होने से इन इलाकों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान

राजस्थान के कुछ इलाकों का तापमान मौसम विभाग के अनुसार दर्ज किया गया हो तो पाया गया है कि बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा। इसका तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके साथ ही चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, जालोर के साथ पाली जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Flight Update: जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, 21 मई तक एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा बंद

5379487