Water Tank Protest Jaipur: जयपुर में 2 छात्र नेता और एक छात्रा 27 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। इनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं। तीनों जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं। टोंक फाटक पुलिया के पास टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर टोंक रोड जाम करेंगे। उन्होंने आमरण अनशन करने की भी चेतावनी दी।
टोंक रोड जाम की चेतावनी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र विजयपाल ने कहा कि एक दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। सरकार और प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि हमारी सुध लेने नहीं पहुंचा है। हम बिना भोजन के टंकी पर बैठे हैं। पीने का पानी भी खत्म हो चुका है। वॉशरूम तक नहीं गए हैं। वियोना जाट कि का कहना है कि ओर भाजपा महिला सम्मान और नारी वंदन की बात करती है। प्रदेश में महिला उपमुख्यमंत्री भी हैं। फिर भी एक छात्रा की परेशानी को लेकर किसी ने चिंता तक नहीं जताई।
27 घंटे से टंकी पर डटे छात्र नेता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।








