Rajasthan Police News: राजस्थान पुलिस विभाग में कार्यरत 52 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर इन अधिकारियों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत करने की मंजूरी दी है। यह पदोन्नति वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर की गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

18 सितंबर को हुई थी बैठक
पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 18 सितंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में अनुशंसित नामों को अब राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से अधिकारियों को सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

SC-ST वर्ग के 8 अधिकारी शामिल
पदोन्नत 52 अधिकारियों में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 4 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 4 अधिकारी शामिल हैं। वहीं, शेष 44 अधिकारी सामान्य वर्ग से हैं। सभी को RPS की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नत अधिकारियों के नाम
सूची में चम्पाराम, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, धर्मवीर सिंह मीणा, बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण, मनोज कुमार सोनी, रमेश खिड़िया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटिक, राज कुमार सामरिया, कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह, अनिल कुमार मूंड, लाखन सिंह खटाना, चैनाराम बेड़ा, राधारमन गुप्ता, गंगाराम, चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह और अनिल कुमार बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इस पदोन्नति से अधिकारियों के करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।