Rajasthan Weather: राजस्थान में लोगों के लिए लोगों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दो दिन राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में विभाग द्वारा 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है इन जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की आशंका है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है और बताया जा रहा है आने वाले 2 हफ्ते तक गर्मी का असर कुछ कम हो सकता है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवा चलेगी। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। वहीं जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर के आसपास इलाकों में ते हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कुछ जगह पर धूल भरी आंधी भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है की गतिविधियां खास तौर से दोपहर के बाद यानी शाम के समय ज्यादा एक्टिव हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
बीते दिन यानी गुरुवार की बात करें तो मौसम शुष्क रहा। वहीं बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिला। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 37.7 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 32.5 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।