Rajasthan Excise Policy: राजस्थान में शराब की दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने पर फैसला अब विधानसभा सत्र के बाद ही होगा। माना जा रहा है कि दुकानों के बंद होने का समय रात 8 बजे से बढ़ाकर 9 या 10 बजे किया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है, लेकिन आखिरी फैसला विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद ही होगा।
राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी ने ऐलान किया है कि नई एक्साइज पॉलिसी के विरोध में आज जयपुर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। संस्था का कहना है कि मौजूदा सिस्टम में बिजनेस को नुकसान हो रहा है और पुलिस का समय से पहले दुकानें बंद करवाना गलत है। सोसायटी ने यह भी मांग की है कि दूसरे राज्यों की तरह राजस्थान में भी दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया जाए। उनका तर्क है कि इस बढ़ोतरी से न सिर्फ बिजनेस में स्थिरता आएगी बल्कि गैर-कानूनी बिक्री पर भी रोक लगेगी।
दुकान खोलने के लिए एक घंटे की छूट की मांग
दूसरी ओर, राज्य सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी में यह अधिकार एक्साइज कमिश्नर को दिया है। इसलिए, प्रशासनिक स्तर पर भी बढ़ाने पर फैसला संभव है। सूत्रों के मुताबिक, दुकानों को सुबह खुलने के समय में एक घंटे की छूट भी दी जा सकती है।
एक्साइज डिपार्टमेंट रेवेन्यू टारगेट को देखते हुए इस दिशा में कदम उठा सकता है। हालांकि, पॉलिटिकल विवाद की संभावना के कारण विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे पर फैसला नहीं लिया जा रहा है। कुछ MLA ने भी खुलने का समय बढ़ाने की सिफारिश की है।
गहलोत सरकार के समय में कम किया गया था दुकानें बंद होने का समय
असल में, राजस्थान में शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद करने का फैसला 24 दिसंबर 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में लिया गया था। पहले दुकानें सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती थीं। बाद में खुलने का समय बदलकर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे कर दिया गया था। उस समय सरकार ने क्राइम कंट्रोल और सड़क हादसों में कमी का हवाला दिया था।
यह भी पढ़ें- Sirohi News: आबूरोड के पास आग में मां और 4 महीने का मासूम जिंदा जले, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच








