Bharatpur Railway: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करीब करीब हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा चुका है और अब इसी का एक और नमूना हमें रेलवे विभाग में देखने को मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोटा रेल मंडल के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सभी रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ की और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

QR कोड के जरिए स्टेशन न मिलेगी एंट्री

 अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे परिसर के हर कोने में 24 घंटे निगरानी रखने वाली हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे, जो कि भीड़ को कंट्रोल करेगी और किसी भी असुरक्षित माहौल की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देगी और इतना ही नहीं जब भी त्यौहार का अवसर होगा, जब स्टेशन पर भीड़भाड़ अधिक बढ़ जाती है। उस समय QR कोड के जरिए सभी पैसेंजर को स्टेशन में एंट्री मिलेगी, ताकि कोई भी अवैध पैसेंजर अर्थात जिसे यात्रा नहीं करनी हो, वह बेकार में स्टेशन परिसर में आकर भीड़ को बढ़ावा नहीं दे। 

दिल्ली की घटना को ध्यान में रखते हुए फैसला

इसी को लेकर यह QR सिस्टम भी लाने की बात चल रही है। अश्विनी वैष्णव ने इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को यह आदेश देते हुए कहा कि इन दोनों योजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाए और हम ऐसे जल्द ही स्टेशन पर अमल में लाने की जरूरत है। क्योंकि आए दिन स्टेशन से इस तरीके की खबर सामने आते रहती है, जहां कई प्रकार के हादसे होते रहते हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन में छठ त्यौहार के दौरान हुए उसे हादसे को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिसमें कई लोगों की दबकर मौत हो गई थी। सिर्फ इसलिए क्योंकि स्टेशन में भीड़ होने के कारण ट्रेन लेने के लिए भागीदार मच गई। 

सभी स्टेशन पर इंस्टॉल होंगे AI और QR

उन्हीं अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अश्विनी वैष्णव ने कोटा रेल मंडल अधिकारियों संग बैठक लेकर यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम और QR कोड सिस्टम जल्द से जल्द स्टेशन पर इंस्टॉल करने का आदेश दिया है, तो जैसे ही यह नियम लागू होगा यह राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के रेलवे स्टेशनों में हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निगरानी करते हुए नजर आएगा।