Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पशु पालकों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अजमेर पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। वहीं, यातायात शाखा अजमेर की निरीक्षक नीतू राठौड़ के अनुसार पार्किंग, नो-एंट्री और डायवर्जन प्लान को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है।
वाहन पार्किंग एवं रूट व्यवस्था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नौसर घाटी होकर आने वाले वाहन (अजमेर से): रिजनल तिराहा, नौसर घाटी, अजमेर रोड चुंगी नाका, नोखंडी तिराहा होते हुए तहसील पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। साथ ही मेगा हाईवे, बूढ़ा पुष्कर, भाटबाय गणेश जी, अजमेर रोड चुंगी नाका, नोखंडी तिराहा होते हुए तहसील पार्किंग पहुंचेंगे। सावित्री माता मंदिर तिराहा से आगे वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को सावित्री मंदिर तिराहा से पहले ही वाहन पार्क कर वहीं से वापस अजमेर लौटना होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, तिलोरा होते हुए पुष्कर में प्रवेश करेंगे और नागौर रोड स्थित आरटीडीसी (RTDC) पार्किंग में पार्क होंगे। पुष्कर पशु मेले में आने-जाने वाले वाहनों के लिए 17 और 18 नवंबर 2026 को एकतरफा (One-Way) व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर सामान्य व भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।