rajasthanone Logo
Petrol Latest Update: अमेरिका- ईरान के तनाव के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो गया है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।

Petrol Latest Update: अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल-डीजल पर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं बीते दिन मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 5 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम में दूसरी बार बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में आम लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारी की चिंता बढ़ गई है।

आपको बता दें कि रेट बढ़ने के बाद कोटा में पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 91 पैसे और प्रीमियम पेट्रोल 95 पैसे महंगा हो गया है। वहीं नई रेट के मुताबिक कोटा में पेट्रोल अब 108.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल की रेट 118.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

जानें पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी

कोटा में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 95 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 49 दिन में प्रीमियम पेट्रोल की रेट तीसरी बार बढ़ी है। इससे पहले 20 मार्च को 2 रूपए 16 पैसे, 15 मई को 3 रूपए 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पहले सामान्य व प्रीमियम पेट्रोल के बीच 7 रूपए का अंतर था, जो अब बढ़कर 10 रूपए तक हो गया। 20 मार्च से पहले प्रीमियम पेट्रोल 111 रुपए 78 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था। 20 मार्च से 3 रूपए 16 पैसे बढ़कर 113 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर, 15 मई को 3 रूपए 24 पैसे बढ़कर 117.18 रूपए हो गया था। आज से प्रीमियम पेट्रोल की रेट 118.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें- Petrol Latest Update: कोटा में पेट्रोल 108 रुपए के पार पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा, लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल डीजल खरीदे

कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात का असर ईंधन के दामों पर पड़ रहा है। शहर के करीब 47 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत में लागू हो गई है। तरूमीत सिंह बेदी ने कहा कि लोगों से अपील है कि जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल डीजल खरीदें। स्टॉक खत्म होने के डर से अनावश्यक ईधन की खरीददारी नहीं करें। सावधानी बरतें।

5379487