LPG Gas Cylinder Price: जुलाई माह शुरू होते ही केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी ग्राहकों को बड़ी राहत दी गई है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती  करने का फैसला लिया है। पूरे देशभर में यह नई कीमतें आज से लागू की जाएंगी।

कितना कम हुआ एलपीजी का दाम?

तेल कंपनियों की ओर से 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 58 रुपए की कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे महीने में सिलेंडर के दामों में कटौती की है। इससे पहले भी कंपनियों ने सिलेंडर के दामों में कटौती की थी।

किस शहर में कितना है गैस सिलेंडर का रेट?

जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट अट्ठावन रुपये कम करने का फैसला लिया गया है, वहीं कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत में सत्तावन रूपए की कमी आई है। इसके बाद दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर एक हज़ार छह सौ पैंसठ का हो गया है। साथ ही कोलकाता में अब लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए एक हज़ार सात सौ उनहत्तर रूपए खर्च करने होंगे। 

ये भी पढ़ें:- Rajasthan SIR Program: बिहार की तरह राजस्थान में भी लागू होगा एसआईआर प्रोग्राम, मतदाताओं को अब देना होगा जन्म प्रमाण

मुंबई की बात करें तो यहां गैस सिलेंडर की कीमतों में अट्ठावन रुपए की कमी आई है, जिससे शहर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर एक हज़ार छह सौ सोलह रुपए का मिलेगा। चेन्नई में सत्तावन रुपए की कटौती की गई है। इससे शहर में अब सिलेंडर लगभग एक हज़ार आठ सौ तेईस का हो गया है। राजस्थान में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अट्ठावन रुपये की कटौती गई है, जिससे अब शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर एक हज़ार छह सौ तिरानबे रुपये में मिलेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं हुआ कोई बदलाव 

यह साल में पांचवीं बार है जब गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है। हालांकि इस बार घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार अप्रैल में गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था। लगातार तीन महीनों तक घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की दरें स्थिर है।