Kota Road Accident: कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के हिरिया खेड़ी स्थित फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद राहगीरों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। वहीं सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद में रूप से घायल लोगों को झालावाड़ जिला रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही सुकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

बोलेरो पुराने मॉडल की

बताया जा रहा है यह हादसा सुबह लगभग 11:30 का है। बोलेरो में मौजूद सभी सुकेत से चेचट में खान में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। वहीं बोलेरो का साफ्ट नीचे लटक रहा था। अचानक से साफ्ट रोड पर टच हो गया और उस समय ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था। इसी वजह से गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई। वहीं सुकेत सुकैत थाना ASI झाबर क कहना है कि बोलेरो पुराने मॉडल की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बढ़ेगा पारा, शीतलहर से मिलेगी राहत

गाड़ी अनबैलेंस होकर पलटी

गाड़ी में बैठकर लोग खान पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। वहीं रास्ते में ब्रेक नहीं लग पाए। जिस वजह से गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।