Kota News: राजस्थान के कोटा से पेयजल को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अब शहर में पेयजल की कमी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कोटा में पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही थी, जबकि जलापूर्ति में कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब लोगों को राहत देने के लिए गांधी सागर बांध से पानी छोड़ा गया है।

कोटा में खोला गया गांधी सागर बांध का एक गेट

कोटा में पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए गांधी सागर बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है। इस पानी से राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कोटा में पेयजल की उपलब्धता को बेहतर बनाए रखने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोटा में पेयजल की आपूर्ति के लिए बांधों में पर्याप्त जलस्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है।

ऐसे में गांधी सागर बांध से पानी छोड़े जाने के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जल प्रबंधन को बेहतर बनाने और पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है।गांधी सागर बांध से पानी की निकासी के बाद बांध में कुल क्षमता का 74.80 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: CM भजनलाल की पत्रकारों को सौगात, जयपुर में बनेंगे 174 फ्लैट; 15 लाख तक की छूट