Jaipur Sarafa Market Rate : जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में कोई बड़ी हलचल नहीं देखी गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह निवेशकों के लिए अवसर प्रदान कर सकता है। अगर आप इस समय निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ध्यान से और समझदारी से कदम उठाए। बाजार फिलहाल स्थिर है। लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों बढ़ने की संभावना भी है। जिससे निवेशकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्थिर कीमतों के कारण अब गहनों की खरीदारी करना उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो शादी, त्योहार या खुद के लिए निवेश के लिए सोने और चांदी के गहनों में निवेश करना चाहते हैं।
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में स्थिरता
आज जयपुर सराफा बाजार में सोने के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला हुआ है। बल्कि इसके भाव स्थिर हो गए हैं। बीते दो दिनों से सोने का भाव स्थिर थे। जबकि कल सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 300 रुपए की गिरावट हुई थी। आज शुद्ध सोने की कीमत 102300 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर है। वहीं अगर जेवराती सोने की कीमत की बात करें तो इसकी ताजा कीमत 95400 रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर
आपको बता दें कि इस सीजन में चांदी की भाव हमेशा अपनी उच्चतम स्तर पर बनी रही। इसकी कीमत एक लाख रुपए से कभी भी नीचे नहीं आई। कल चांदी के भाव में 900 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। वही आज इसके भाव स्थिर है। ऐसे में अब इसके भाव अब 117500 रुपए प्रति किलो है। आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल की संभावना है।
यह भी पढ़ें..Gold And Silver Price : जयपुर में सोना चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का लेटेस्ट अपडेट