rajasthanone Logo
Gold Silver Rate Jaipur Sarafa Market : पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। जिस कारण से इन दोनों के भाव स्थिर बने हुए है। मौजूदा समय में सोने से ज्यादा चांदी में निवेश करना फायदेमंद माना जा रहा है।

Jaipur Sarafa Market Rate : जयपुर के सोना और चांदी बाजार में आज दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे खरीदार काफी खुश हैं। अक्सर दाम ऊपर नीचे होते रहते हैं। लेकिन आज के स्थिर भाव लोगों के लिए बढ़िया मौका है। बाजार जानकारों का कहना है कि अभी का समय सोने और चांदी में निवेश करने और आने वाले त्योहारी या शादी के सीजन के लिए गहने खरीदने के लिए सही है। इस वजह से बाजार में रौनक बढ़ रही है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। कल भी सोने और चांदी के भाव बाजार में स्थिर थे। खरीदारी करने से पहले जानें आज का ताजा भाव...

बाजार में धीमी हुई सोने की रफ्तार

लगातार दूसरे दिन भी सोने का भाव स्थिर है। आज इसके भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज इसके स्थिर हुए भाव से खरीदारों में खुशी का माहौल है। शुद्ध सोना इस समय 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर कायम है। वहीं जेवराती सोना भी 97 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर बना हुआ है।

अभी भी चांदी अपने उच्चतम स्तर पर 

बाजार में अभी भी चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए है। आज बाजार में चांदी का भाव 118000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बना हुआ है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। जिस कारण से इन दोनों के भाव स्थिर बने हुए है। मौजूदा समय में सोने से ज्यादा चांदी में निवेश करना फायदेमंद माना जा रहा है। यही वजह है कि चांदी की कीमत एक लाख रुपए से नीचे नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें...Today Gold And Silver Price: आज जयपुर में सोना चांदी का रेट स्थिर... जानें खरीदारी के लिए ये समय कितना सही है

5379487