Jaipur Development News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने जवाहर सर्किल को नए टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सर्किल पर घुड़सवारी, स्केटिंग ट्रेनिंग, किड्स कार राइडिंग और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। गतिविधियों के संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए JDA ने नियम भी तय किए हैं। आपको बता दें कि जेडीए ने घुड़सवारी, स्केटिंग ट्रेनिंग, किड्स कार राइडिंग और फोटोग्राफी के लिए नियम बनाए हैं। इसके अनुसार घुड़सवारी आउटर रिंग पर संचालित होगी। एक समय में एक स्थान पर केवल 2 घोड़ी की अनुमति रहेगी। घोड़ों का स्वास्थ्य, टीकाकरण और पशु चिकित्सा प्रमाण-पत्र रखना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्केटिंग ट्रेनिंग की जगह जवाहर सर्किल के प्रवेश द्वार नंबर 1 के पार्किंग साइड में तय की गई है। ट्रेनिंग फर्म को योग्य प्रशिक्षक रखने होंगे। प्रतिभागियों के लिए हेलमेट, नी-कैप, एल्बो गार्ड जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी फर्म की रहेगी। दुर्घटना या चोट लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था फर्म ही करेगी। समय सुबह 6 से 10 और शाम 3 से 8 बजे तक रहेगी।
50 फोटोग्राफी परमिट जारी करेगा JDA
मिली जानकारी के मुताबिक, जेएलएन जवाहर सर्किल राइडिंग भी शुरू करने जा रहा है। इनके टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा स्केटिंग ट्रेनिंग पॉइंट भी शुरू किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए परमिट जारी करेगा जेडीए। साथ ही बता दें कि जवाहर सर्किल पर फोटोग्राफी के लिए जेडीए 50 परमिट जारी करेगी। परमिट सर्वाधिक सालाना /मासिक लाइसेंस शुल्क देने वाले ई-टेंडर से दिए जाएंगे। फोटोग्राफी परमिट के लिए राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है। आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा। फोटोग्राफी केवल जेडीए द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में ही होगी। निर्धारित क्षेत्र के बाहर फोटोग्राफी पर 1,000 का जुर्माना और बार-बार उल्लंघन पर परमिट रद्द किया जा सकता है।