Jaipur Waterfalls: गर्मी का असर देश भर में चरम सीमा पर है। इसी के साथ राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां गर्मी काफी भयंकर रूप से पड़ती है। बढ़ती गर्मी की वजह से अब लोगों के बीच ठंडी जगह पर जाने की चाहत बन रही है। आज के सुलेख में हम आपको जयपुर के नजदीक उन तीन सुंदर झरनों के बारे में पता नहीं जा रहे हैं जहां आप प्रकृति के आनंद के साथ-साथ ठंडक का भी मजा उठा सकते हैं।
खोनागोरियन झरना
यह झरना जयपुर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। झरने के आसपास की हरियाली और ठंडी ठंडी चलती हवाएं आपको एक सुखद अहसास दिलाएंगी । आप यहां दोस्तों और परिवार संग आ सकते हैं।
सामोद झरना
यह झरना यूं तो ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है लेकिन प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेने के लिए एक शानदार स्थान है। यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी सी ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान ही होता है। मानसून के दौरान यह झरना अपने पूरे उफान पर होता है। फोटोग्राफरों और प्रकृति प्रेमियों को यह जगह खूब पसंद आएगी।
प्रभात पुरी का खोला
अगर आप एकांत की तलाश में हैं और थोड़ी शांति चाहते हैं तो यह जगह सिर्फ आपके लिए ही है। यह जगह जयपुर से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां आपको सिर्फ शांति ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी अनुभव होगा। दरअसल यह जगह पांच प्राचीन मंदिरों का एक घर है। क्योंकि यह जगह पर्यटकों के बीच ज्यादा प्रचलित नहीं है इस वजह से आपको यहां काफी शांति देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Indian State: क्षेत्रफल के मामले में जर्मनी को टक्कर देता है भारत का यह राज्य, बन चुकी है पर्यटकों की पसंदीदा जगह