Rajasthan LPG Price: तेल विपणन कंपनियों ने फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 49 रुपये 50 पैसे बढ़ाए गए हैं। नई दरें 1 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 49 बढ़ोतरी हुई है। वहीं ऐसे में राहत की खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपए
वहीं राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार राज्य में 19 किलो वाली कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपए कर दी गई है, जो कि पहले 1719.50 रुपए थी। वहीं लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यवसायिक उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इससे पहले जनवरी में कंपनियों द्वारा 111 की भारी बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर में कीमती गिरकर 1580.50 तक आ गई थी।
यह भी पढ़ें- Jaipur Cylinder Blast: विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल रेस्टोरेंट हलवाइयों की लागत भी बढ़ जाएगी
वहीं ऐसे में माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति भी दाम तय करने में भूमिका निभा रही है। ऐसे में कमर्शियल गैस की बढ़ोतरी कीमतों का असर आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल रेस्टोरेंट हलवाइयों की लागत भी बढ़ जाएगी। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा।