rajasthanone Logo
FASTag Annual Pass: फास्टैग के नए वार्षिक प्लान से हर साल करीब 7 हजार रूपए की बचत हो सकती है। राजस्थान के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

FASTag Annual Pass: फास्टैग का नया वार्षिक प्लान पास लाइव हो चुका है। इसका खास फायदा राजस्थान आने वाले लोगों को भी मिलेगा। खासतौर पर जो लोग धार्मिक यात्रा पर आते हैं उन्हें इसका खास फायदा मिलेगा। अजमेर से हर महीने सीकर के खाटू श्यामजी व सांवलियाजी और राजसमंद के श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फास्टैग का नया पास सस्ता पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को अपने निजी वाहनों का टोल टैक्स का खर्च महज 6 से 7 यात्राओं में ही वसूल हो जाएगा।

प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर हर महीने जाते हैं 5 हजार से ज्यादा वाहन 
अजमेर एवं आसपास के क्षेत्रों से हर महीने 5 हजार से ज्यादा वाहन प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। इसके पीछे भक्तों की भावना अपने ईष्टदेव के हर महीने धोक देना है। अब तक टोल टैक्स का खर्च इन यात्राओं में श्रद्धालुओं को ज्यादा खलता था, लेकिन फास्टैग के नए पास से इन खर्च में 2 से 3500 हजार रुपए तक की बचत निजी वाहन मालिकों को मिलेगा। निजी वाहन मालिक एवं टैक्सी मालिक की माने तो उनके टोल का खर्च अब 1 पैसे से 1.20 पैसे प्रति किलीमीटर के बीच हो जाएगा। 

यहां समझिए टोल टैक्स का लेखाजोखा
हाईवे पर यात्रा करने वालों को 3000 में 200 ट्रिप यानी 200 टोल क्रॉसिंग करने की सुविधा मिलेगी। एक टोल की औसत फीस 15 रुपए पड़ेगी। अगर अभी एक टोल की औसत फीस 50 रुपए मानें तो 200 टोल की कीमत 10 हजार होती है। ऐसे में 7 हजार की सालाना बचत हो सकता है।

और पढ़ें...JDA: जोधपुर की हाइवे रोड पर तैयार होगा ट्रांसपोर्ट हब, आउटर रिंगरोड के दायरे को बढ़ाने सहित किए जाएंगे कई काम

यहां समझिए प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के टोल टैक्स का लेखाजोखा
अजमेर-खाटूश्यामजी वाया जयपुर निजी वाहन 8 टोल आते-जाते समय पास करता है। इसमें 430 रुपए खर्च होते हैं। सालाना यानी 12 महीने की यात्रा में यह खर्च 5160 रुपए का होता है। पुष्कर में ग्यारस, अमावस्या और पूर्णिमा और दरगाह में महाना छठी पर इन वाहनो की संख्या 12 से 1500 तक पहुंच जाती है।

5379487