What To Eat In Pushkar: जब भी राजस्थान की बात आती है तो सबसे पहले जिक्र जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों का ही आता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे शहर के बारे में जो साल भर यात्रियों के लिए स्वर्ग बना रहता है। हम बात कर रहे हैं पुष्कर की। तो आईए जानते हैं की पुष्कर में कहां घूम जा सकता है तो सबसे अच्छी चीजें खाने को कहां मिलेगी।
मन महल
मन महल राजा मानसिंह के शाही निवास के रूप में बनवाया गया था। यह महल पुष्कर झील के ठीक बगल में स्थित है। इस महल की खास बात इसकी राजस्थानी वास्तुकला है। महल के आसपास कैफे और खाने पीने की कई जगह मौजूद है। रेनबो रेस्टोरेंट अपने ताजा जूस और मैक्सिकन व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इसी के साथ अगर आप स्थानीय राजस्थानी स्वाद को चकना चाहते हैं तो आप कैफे लेक व्यू जा सकते हैं।
पुष्कर झील
यह झील 50 से भी ज्यादा घाटों से गिरी हुई है। ऐसी मान्यता है की पूर्णिमा या फिर कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान इस झील में डुबकी लगाने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं। घाटों के किनारे बने कैफे और रेस्टोरेंट खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चाहे आपको इंडियन खाना हो या फिर चाइनीस आप पवन रेस्टोरेंट से लेकर बाबा रेस्टोरेंट और हार्ड रॉक कैफे तक सब कुछ ट्राई कर सकते हैं।
सर्राफा बाजार
यहां आपको हस्तशिल्प, रंग बिरंगी राजस्थानी परिधान, प्राचीन मूर्तियां और पत्थर की चूड़ियां देखने को मिलेंगे। खाने के शौकीनों के लिए भी यह जगह काफी खास है। यहां आपको कचौड़ी, भरवा परांठे और शहर की मशहूर मिठाई यानी कि मालपुआ खाने को मिलेंगी।
ये भी पढ़ें:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स