DJ Pickup Accident: डीग जिले के नियामतपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया।जहां बारात में डांस कर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि करंट डीजे वाली पिकअप की वजह से फैला था। हादसे में एक युवक समेत पांच लोग बुरी तरीके से झुलस गए। हादसे में एक-दो बच्चों के चेहरे भी झुलसने की जानकारी सामने आई है। जिन्हें डीग और अलवर के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आपको बता दें कि यह घटना गुरुवार दोपहर नियामतपुर गांव की है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Business Reforms: प्रदेश में कारोबार को बढ़ावा, 24 घंटे खुलेंगे प्रतिष्ठान व लाइसेंस प्रक्रिया सरल, निवेश बढ़ाने के लिए नए सुधार

युवक और बच्चे करंट की चपेट में आ गए

वहीं स्थानीय निवासी बृजकिशोर ने बताया कि उनके परिवार में रामकिशोर और श्रीराम की बेटियों की शादी थी। कठूमर के पास अरूआ से बारात आई थी। गांव से बारात निकलते वक्त डीजे बज रहा था और इस दौरान डीजे से करंट फैल गया। वहीं डीजे के साथ चल रहे युवक और बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

बच्चों की हालत गंभीर

आपको बता दें कि गंभीर रूप से घायल बृजकिशोर का बेटा बादल उम्र 14 साल और बवेकर खेरली निवासी अंकित उम्र 13 साल को अलवर जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों के चेहरे गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाकी तीन बच्चों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।