Deeg Panchayat Elections Results: डीग जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 की मतगणना 20 नवंबर यानी कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की गिनती एक साथ होगी। चुनाव की गिनती का कार्यक्रम किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में होगा।
731 मतदान केंद्रों की पूरी हो चुकी है तैयारियां
आपको बता दें कि इसे लेकर कुल 731 मतदान केंद्रों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गिनती हॉल में 58 टेबल एक साथ खोले जाएंगे। इनमें 29 टेबल जिला परिषद और 29 टेबल पंचायत समिति के लिए लगाए गए हैं। जिले की पांचों पंचायत समितियों में कुल 137 पंचायत समिति और 29 जिला परिषद वार्डों का फैसला होगा।
अगल-अलग ब्लॉकों के लिए अलग-अलग टेबल
कामां, कुम्हेर, नगर, पहाड़ी और डीग ब्लॉकों के लिए अलग-अलग टेबल निर्धारित किए गए हैं। उपखंड अधिकारी और तहसीलदार गिनती के प्रभारी होंगे। इसके साथ ही पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी जो डीग के पास है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष के मुताबिक मतगणना सुचारू रूप से चलेगी और डीग जिले का रिजल्ट सुबह 10 बजे तक आने की उम्मीद है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान में 45 हजार नौकरियां संविदा पर, स्थाई भर्ती की जगह अब कॉन्ट्रैक्ट पर होगी नियुक्ति