Food Poisoning In Students: राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान क्षेत्र में स्थित चूड़िया वास सरकारी स्कूल में फूड प्वाइजनिंग का एक मामला सामने आ रहा है। दरअसल स्कूल में भोजन खाने के बाद लगभग 92 स्कूली बच्चों की अचानक से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बच्चों की हालत अब सामान्य है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला

बीसीएमएचओ डॉ मनमोहन के मुताबिक स्कूल के बच्चों को सुबह लगभग 8:00 बजे दूध दिया गया था। आधे घंटे के बाद बच्चों को आलू की सब्जी के साथ रोटी दी गई। लेकिन इस भोजन को खाने के आधे घंटे के अंदर ही कई बच्चों के पेट में दर्द और बेचैनी होने लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में तो नांगल राजावतान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं प्राथमिक उपचार के बाद 20 बच्चों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। आपको बता दें की कुल मिलाकर 50 से ज्यादा बच्चे पेट दर्द और सर दर्द से पीड़ित होकर सीएचसी आए। खाना खाने वाले छात्रों की कुल संख्या लगभग 200 थी। 

जांच दल गठित 

इस घटना के बाद जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने खुद स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा और शिक्षा विभाग की ओर से दो जांच दल गठित करने के आदेश दिए।

अब बच्चों को दिए गए खाद्य नमूनों का संरक्षण किया जाएगा। इसी के साथ प्रदान किए गए पोषाहार के सभी घटकों का गहन विश्लेषण होगा। साथ ही खाद्य विषाक्तता के सटीक कारण का पता लगाया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले किसी भी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की स्थिति

आपको बता दें कि इस भयावह स्थिति के बावजूद जिला कलेक्टर ने पुष्टि किया कि बच्चों को स्वस्थ है अब ठीक है और सामान्य है। प्रशासन द्वारा प्रभावित सभी छात्रों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Piplodi School Collapse: स्कूल ढहने के हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने की राहत पैकेज की घोषणा, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा