Rajasthan Temple: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी समृद्ध विरासत के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको शाही महलों के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे मंदिर के बारे में जो न केवल एक पूजा स्थल है बल्कि एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण भी है। हम बात कर रहे हैं जयपुर के बिड़ला मंदिर की। 

खूबसूरत और अनोखा मंदिर 

जयपुर का बिड़ला मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तुकला के कारण जाना जाता है। यह मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पूरी तरह से संगमरमर से बना हुआ है। धूप की रोशनी पढ़ते ही इसके सफेद पत्थर चमचमाने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि संगमरमर पर बारीक और जटिल नक्काशी कुछ इस तरह से की गई है कि वह इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। 

कब हुआ था इसका निर्माण 

इस मंदिर का निर्माण बिरला उद्योग समूह ने 1988 में करवाया था।   इस मंदिर के बारे में एक सबसे खास बात यह है की जिस जमीन पर इस मंदिर का निर्माण हुआ है वह उस समय के महाराज से मात्र ₹1 में खरीदी गई थी। इस मंदिर के अंदर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित है। यह मूर्तियां संगमरमर के एक ही टुकड़े से बनाई गई है। दिवाली जैसे त्योहारों पर इस मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। 

आध्यात्मिकता और वास्तुकला का शानदार मिश्रण 

इस मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारतीय संतों और देवताओं की नक्काशी और चित्र बने हुए हैं। इसी के साथ यहां पर गौतम बुद्ध, सुकरात, कन्फ्यूशियस और ईसा मसीह के जैसे दुनिया भर के महान विचारकों के भी चित्र है। चाहे आप यहां पर दर्शन करने जाए या फिर यहां की संस्कृति के बारे में जानने के लिए जाएं यह मंदिर आपको निराश नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें...Medicinal Plant of Rajasthan : यह पौधा है औषधीय गुणों से भरपूर, त्वचा के साथ साथ पाचन में भी करता है मदद