Power Cut Update: भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को बिजली लाइन के रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में विद्युत विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके। आइए जानते हैं किन इलाकों में कितने घंटों तक लाइट नहीं आएगी।

ये एरिया होंगे 3 घंटे प्रभावित

एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अनमोल डीजल, ओम धर्मकांटा, नुवाल सर्विस सेंटर, डालडा मिल रूई फैक्ट्री, कंटेनर डिपो, धारीवाल स्टील, जोधा मंडल का खेड़ा और चौथमाता मंदिर, आजाद नगर सेक्टर ए, बी, एफ, जी, एच और आई, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा स्कूल, सांवलिया मंदिर, यूएमडीएस, पुराना बस स्टैंड ।

चित्तौड़ रोड, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इन्क्लेव, रामधाम के पीछे क्षेत्र, पीएफसी रेस्टोरेंट, जय हिंद सर्किल, बीएसएल गेस्ट हाउस, आजादनगर सेक्टर डी, ई, एफ, जी, एच, जे, के, ओ, पी और क्यू, अंबेश हॉस्पिटल, बैरवा बस्ती, हैप्पी डेज स्कूल, स्वास्तिक इन्क्लेव, ऋषि वाटिका, मोखमपुरा रोड, देवाका खेड़ा और मोखमपुरा।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा-असारवा समर स्पेशल ट्रेन शुरू, उदयपुर होकर चलेगी नई सेवा

चंद्रशेखर आजाद नगर सेक्टर 1 से 7 तथा एम सेक्टर में मॉडर्न मिल, आजादनगर में ग्राम भारती, गर्ग डिपार्टमेंट, इंडेन गैस एजेंसी के आसपास, चैंपियन कार और रेडियंस होटल, माडर्न मिल, 33 केवी संगम इंडस्ट्री और 33 केवी आजाद नगर ग्रिड से जुड़े अन्य क्षेत्रों में क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इन एरिया में चार घंटे बिजली बाधित रहेगी

पंचवटी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1,2,3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार। मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक, टेकरी के बालाजी के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र में 11 जून को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।