Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने गर्भवती पत्नी से बेरहमी से पीटा। वहीं दावा है कि भ्रूण को खींचकर बाहर निकाला और नाल को काट डाला। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। जहां लोगों ने महिला को खून से सना हुआ पाया।

बताया जा रहा है कि भ्रूण नीचे फर्श पर पड़ा था। लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का बुधवार रात का है।

डीएसपी सदर हरजीराम ने बताया आरोपी पति यूपी का रहने वाला है। बुधवार रात उसने पत्नी (41) के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। काफी खून बहने के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। बेटी के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महात्मा गांधी अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ वीरेंद्र सिंह ने बताया- महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक थी और काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।बच्चों के सामने पीटता रहा, बाल पकड़कर दीवार से मारा

मिली जानकारी के मुताबिक महिला के अवैध संबंधों में शक के चलते दोनों के बीच विवाद हो रहा था। बुधवार रात को झगड़े के दौरान पति ने बेरहमी से मारपीट की। जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां भी खिलाई। घटना के दौरान 14 साल की बेटी समेत चारों बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। बताया जा रहा कि महिला के बाल पकड़कर कई बार दीवार से मारा।

महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार, भ्रूण करीब पांच महीने का था। ऐसे में आशंका है कि या तो हाथ से खींचकर बाहर निकाला गया था या फिर महिला के पेट पर प्रेशर डाला गया था, जिससे वह बाहर निकल गया। भ्रूण नाल से अलग हो चुका था। इसमें आशंका है कि बाहर आने के बाद नाल को खींचकर अलग किया गया हो या फिर उसे काट दिया गया हो। हालांकि ये पोस्टमॉर्टम में क्लियर होगा।