Police Arrests Bajinder : भरतपुर में रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पादरी बजिंदर को भरतपुर में येशु-येशु वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल बजिंदर एक रेप केस में पंजाब के मनसा जेल में सजा काट रहा था।
जहां से भरतपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और भरतपुर लेकर आई। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से 15 दिन के लिए सेवर जेल भेज दिया गया।
धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने वाले शिकायतकर्ता के वकील उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल 12 फरवरी को आरोपी पादरी बजिंदर द्वारा सोनार हवेली भरतपुर में एक धर्म परिवर्तन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
इसके कुछ दिन बाद 30 फरवरी को अटल बंद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इसमें पादरी बजिंदर की भूमिका सामने आई थी। फिलहाल बजिंदर दुष्कर्म के मामले में पंजाब की मनसा जेल में सजा काट रहा है।
उत्तम सिंह ने बताया कि सोनार हवेली में बच्चे, गरीब महिलाओं, व्यक्तियों और बीमार लोगों को धर्म सभा के नाम पर बुलाया था। वहां पर लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी।
सत्संग के नाम पर सोनार हवेली में बड़ी-बड़ी टीवी लगाकर पादरी बजिंदर सिंह के वीडियो दिखाए जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों को हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत के लिए उकसाया जा रहा था। इसके साथ ही उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा था।
इस दौरान जब हंगामा हुआ तो मौके से दूसरे धर्म की किताबें और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई। पुलिस जांच के दौरान 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जांच में सामने आया कि यह कार्यक्रम पादरी बजिंदर सिंह करवा रहा है। बजिंदर सिंह ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए फंडिंग करता था।