rajasthanone Logo
Bharatpur News: अमेरिका-ईरान में फिर से तनाव की संभावना को लेकर सरसों की किमतों में फिर से उछाल दर्ज किया है। गुरवार को भरतपुर मंडी में सरसों के रिकार्ड 30 हजार कट्टों की आवक हुई।

अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की खबरों की वजह से सरसों की कीमतों में फिर से उछाल दर्ज किया गया है। भरतपुर मंडी में गुरुवार को सरसों के दामों में उछाल आया और इस सीजन की रिकार्ड आवक दर्ज की गई। मंडी में 30 हजार कट्टों यानि करीब 18 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई। गुरुवार को भरतपुर मंडी में 6 रुपए की उछाल के साथ सरसों के भाव 6737 रुपए प्रति क्विंटल रहे। 

व्यापारियों को कहना है कि खाड़ी देशों के तनाव का सीधा असर भारत के खाद्य तेल बाजार पर पड़ा है। विदेशों से पाम और सोया तेल आयात रुक जाता है। अमेरिका-ईरान युद्ध सीज फायर के बाद से ही सरसों को कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गई थी। पिछले चार पांच दिनों में सरसों की किमतों में करीब 150 रुपए गिरावट आई है। लेकिन अब फिर से तनाब की खबरों को लेकर सरसों की कीमतों में उछाल की संभावना बन गई है। 

मंडी में रिकार्ड आवक दर्ज

भरतपुर मंडी में गुरुवार को इस सीजन की सरसों की रिकार्ड आवक दर्ज की गई। जिससे मंडी में रौनक बढ़ गई। मंडी में 30 हजार कट्टों की आवक हुई। जिससे मंडी पूरी तरह भर गई। किसनों को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिली। हालांकि पहले मंडी में 2 हजार - 3 हजार कट्टों की आवक हो रही थी। लेकिन एक दम से आवक बढ़ने से पल्लेदार (मजदूर) पहले दिन में खाली बैठे रहते थे, वे देर रात तक काम में लगे रहे। 

5379487