Bharatpur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में पूरे राजस्थान समेत भरतपुर का किस तरीके से कायाकल्प हो रहा है, यह आपने बेहतर देखा है, लेकिन अब भरतपुर में असली कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है, जो कि पूरे भरतपुर के भूगोल को बदल कर रख देगा।
भरतपुर विकास प्राधिकरण ने एक ऐसा मास्टर प्लान लाया है, जिससे पूरा भरतपुर चमक उठेगा। बता दें कि BDA ने पांच ऐसे जगह का चयन किया है, जहां सड़क कम चौड़ी है और नाले की समस्या रही है, अब उन जगहों पर bda का सबसे बड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।
BDA ने नगर निगम को दिया आदेश
BDA ने नगर निगम को यह आदेश दे दिया है कि इन पांचो जगह से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए जाए। जितने भी घर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं या फिर जो भी पक्के मकान उन नाले के जगह पर बनाए गए हैं, उन सभी को कार्रवाई करते हुए वहां से हटाया जाए और उन सड़कों को चौड़ीकरण कर वहां नाला बनाया जाएगा।
इससे एक तरफ भरतपुर के लोगों में खुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी तरफ जिनके मकान और घर टूटने वाले हैं, वह नाराज भी हैं। लेकिन बावजूद इसके विकास की धारा नहीं रुकेगी, तो चलिए हम आपको बताते हैं वह कौन से पांच सड़क हैं, जिस पर BDA की नजर पड़ी और अब उन्हें बेहतर बनाने की तैयारी में है
इन 5 सड़कों के आसपास होगा बुलडोजर एक्शन
बता दें कि भरतपुर विकास प्राधिकरण ने जिन पांच सड़कों को चौड़ीकरण करने की बात कही है और जिन पांच सड़कों के किनारे बने अवैध मकान पर जल्द ही नगर निगम का बुलडोजर एक्शन देखने को मिलेगा उनमें पहला गोलपुरा चौराहा से जामुन की बगीची तक कि सड़क, जिनकी वर्तमान में चौड़ाई 24 मीटर है।
दूसरे नंबर पर गोलपुरा बालाजी चौक से कुम्हेर रोड (18 मी. चौड़ाई), तीसरे स्थान पर मुरवारा चौराहा से ईदगाह गेट (12 से 24 मी. चौड़ाई), चौथे स्थान पर गोल-मोल बगीची से अनाह गेट तक (30 मी. चौड़ाई) इसके अलावा 5वा गोलपुरा चौराहे से मंडी तक का विशाल ड्रेनेज कॉरिडोर (30 से 60 मीटर चौड़ाई) शामिल हैं।