Baba Balak Nath: बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को भारी पड़ गया। इसका खामियाजा उन्हें अब 6 महीने की जेल में भुगतना पड़ेगा। इस बात के बाद से यह साफ हो गया कि अगर कोई भी बाबा बालक से टक्कर लेगा तो उसकी खैर नहीं।
बता दें कि बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी की। जिसमें पूर्व विधायक बलजीत ने बाबा बालक नाथ की तुलना राम रहीम से की थी। अब इसी मामले में उन्हें कोर्ट ने करीब 6 महीने की जेल की सजा सुना दी है।
बाबा बालकनाथ पर की टिप्पणी
दरअसल, ये मामला 7 मार्च 2021 का है। जब बलजीत यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा बालकनाथ को लेकर कई टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि बालकनाथ भोग-विलास की जिंदगी जीते हैं। महंगी घड़ी, जूते और गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने खुद के रहने के लिए 50 करोड़ का मकान बना रहे हैं। कभी महिलाओं को गुलदस्ते देते हैं तो कभी स्वागत में गले लगते हैं। क्या ये साधु के लक्षण हैं? इतना ही नहीं, बाबा बालकनाथ की तुलना राम रहीम से भी की थी। जिसके बाद से मामला काफी हाईलाइट हो गया था।
कोर्ट ने सुनाई सजा
इस बयान के बाद बाबा बालक नाथ की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब रोहतक की सिविल कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए बलजीत यादव को 6 महीने की जेल और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, बलजीत यादव ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए शिकायतकर्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। यानी करीब 5 साल पुराने इस बयान पर अब कोर्ट का फैसला आ गया है और पूर्व विधायक को जेल की सजा सुनाई गई है।
वहीं एसीबी ने 12 दिसंबर 2024 को बलजीत यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसी के साथ ईडी ने भी उनके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में 3 फरवरी 2026 को बलजीत यादव को गिरफ्तार किया था। ईडी ने रिमांड का समय पूरा होने के बाद 7 फरवरी को पूर्व विधायक को जयपुर की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विधायक पर थे भ्रष्टाचार के आरोप
बलजीत यादव 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक थे। इन पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान बहरोड़ विधानसभा के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदे गए थे। इन सभी उपकरणों को ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदकर सरकार को नुकसान पहुंचाया और 3.72 करोड़ रुपए का घोटाला किया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan government: सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत, राजस्थान सरकार देगी मुआवजा