Water Supply Update:जल संसाधन विभाग ने बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पाइप लाइन में लीकेज सुधारने के लिए रविवार रात 12 बजे से 30 घंटे का शटडाउन लिया है। इस वजह से अजमेर को 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा। वहीं पानी की कमी के चलते सोमवार और मंगलवार को अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और केकड़ी शहरों और गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

आपकी जानकारी के बता दें कि शटडाउन के दौरान बीसलपुर परियोजना में कई महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इनमें पाइपलाइन में फ्लो मीटर स्थापित करना, वेल्डिंग के माध्यम से लीकेज को ठीक करना तथा पुराने और जर्जर वाल्वों को बदलना शामिल है। विभाग ने इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग के मुताबिक शटडाउन के दौरान दूसरे चरण में केकड़ी से नसीराबाद तक डाली गई 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन बंद रहेगी। इसके साथ ही अपकों बता दें कि नसीराबाद से एसआर-7 (अजमेर) तक जा रही 1300 एमएम एमएस पाइप लाइन में वेल्डिंग के लीकेज ठीक करने और अलग-अलग पंप हाउसों पर मरम्मत की जाएगी।

शहर के पंप हाउसों पर भी सुधार कार्य होंप्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शटडाउन के दौरान धैर्य बनाए रखें। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा।

आने वाले दिनों में मिलेगा लाभ

आपको बताते चलें कि इन सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद पाइपलाइन से होने वाले जल रिसाव में कमी आएगी और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं नियमित हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।