Ajmer Water Project: शहर के उत्तर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में अब बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस जल परियोजना का वर्कऑर्डर अगले महीने जारी हो सकता है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की लगभग 2 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

देवनानी की मॉनिटरिंग के बाद इस प्रोजेक्ट में तेजी आई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विस अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मॉनिटरिंग के बाद इस प्रोजेक्ट में तेजी आई है। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए आठ कंपनियों ने दावेदारी की है। फिलहाल टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है, जिसकी मंजूरी के बाद फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। बताया जा रहा है की सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म का फाइनेंस कमेटी सिलेक्ट करेगी। वहीं पिछले 1 साल से रुकी हुई इस योजना को अब धरातल पर लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Jaipur Crime: अवैध शराब बेचने को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, पुलिन के सामने वाहन में लगाई आग, जानें पूरा मामला

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर तक पानी का प्रेशर बढ़ाना है। वहीं इसके तहत नसीराबाद से नौसर घाटी तक 51 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी । लोहागल में 30 एमएलडी, पृथ्वीराज नगर में 20 एमएलडी और कोटड़ा में 30 एमएलडी, सहित कुल 80 एमएलडी क्षमता की टैंक बनाए जाएंगे। वहीं आधुनिक पंप हाउस और नए बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में अजमेर उत्तर का पानी दक्षिण क्षेत्र से होता हुआ आता है। नई लाइन वायाबीर गांव, लोहागल, पृथ्वीराज नगर होते हुए नौसर घाटी तक आएगी। नसीराबाद में ही उत्तर व दक्षिण का पानी अलग हो जाएगा।