World Largest Utensil: यूं तो आपने खाना बनाने के लिए बड़े-बड़े बर्तनों को इस्तेमाल भी किया होगा और देखा भी होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बर्तन के बारे में जो इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ हजारों लोगों का खाना बन सकता है। हम बात कर रहे हैं अजमेर शरीफ दरगाह में स्थित दुनिया के सबसे बड़े खाना बनाने के बर्तन की जिसे देग कहते हैं।
4800 किलो खाना बन सकता है एक बार में
इस बर्तन में एक बार में 4800 किलो खाना बन सकता है। आपको बता दे कि इस बर्तन का इस्तेमाल मात्र शाकाहारी व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। इसका कारण यह है की दरगाह में सभी धर्म के लोग आते हैं, तो सभी का सम्मान रखने के लिए इस बर्तन में मात्र शाकाहारी भोजन ही बनाया जाता है। मुख्य रूप से इसमें मीठे चावल या फिर खीर बनाई जाती है।
मुगल युग का उपहार
इस बर्तन का इतिहास मुगल युग से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि सम्राट अकबर ने अपनी एक मुराद पूरी होने पर दरगाह को यह देग भेंट की थी। तभी से यह बर्तन हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करता है।
अजमेर शरीफ दरगाह में भक्तजन मुराद मांगते हैं और ऐसा कहा जाता है कि यहां मांगी मुराद जरूर पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर भक्ति वापस आते हैं और यहां पर दान करते हैं। इस देग में पकाए जाने वाला भोजन मुख्य रूप से दान किए गए पैसे या सामग्री से ही तैयार किया जाता है। उसके बाद उस भोजन को प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाता है।
उर्स के दौरान लगती है नीलामी
आपको बता दे कि उर्स के दौरान इस देग की नीलामी लगती है। नीलामी के दौरान यह रकम करोड़ तक पहुंच जाती है। जो भी है बोली जीतता है वह यहां पर भोजन तैयार करवाता है। अगर कोई उर्स के बाहर भोजन प्रायोजित करना चाहता है तो उसे पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। छोटे देग की कीमत साठ हजार से सत्तर हजार तक जाती है और बड़े देग की कीमत लगभगएक लाख सत्तर हजार हैं।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के एक मात्र सिक्कों का म्यूजियम, जहां मौजूद हैं 185 देशों के 10 हजार से अधिक प्राचीन सिक्के