rajasthanone Logo
Ajmer Marriage Fraud: अजमेर से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक विवाह घोटाले का शिकार हो गया है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Ajmer Marriage Fraud: अजमेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल सिरोही निवासी 37 वर्षीय बकुल नाम का एक व्यक्ति विवाह घोटाले का शिकार हो गया है। बकुल की शादी सालों से चल रही तलाश के बाद अजमेर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित की गई। यह शादी उसकी मनपसंद की लड़की से ही हो रही थी। हालांकि दुल्हन की सच्चाई सामने आने पर जो हुआ वह एक बुरे सपने में बदल गया। 

पुणे में सामने आई सच्चाई 

बकुल महाराष्ट्र के पुणे में काम करता है। शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को अपने साथ पुणे ले गया था। लेकिन एक रोज उसकी भाभी ने दुल्हन के पेट पर गर्भावस्था के संदिग्ध निशान देख लिए। जब दुल्हन से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी थी और उसकी एक बेटी भी थी जिसकी मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि दुल्हन ने यह भी कबूल किया कि जयपुर में उसका एक प्रेमी है और वह बकुल के साथ कभी घर बसाने का इरादा नहीं रखती थी। 

यह सुनकर बकुल को सदमा लगा। उसने दुल्हन के साथ अजमेर लौटने का फैसला किया। ट्रेन यात्रा के दौरान वडोदरा स्टेशन पर दुल्हन रहस्यमय तरीके से अपने सोने चांदी के गहने, हजारों रुपए और कपड़े लेकर फरार हो गई। इसके बाद बकुल ने तुरंत थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

शादी के रैकेट का पर्दाफाश 

सिविल लाइंस थाने की जांच में अजमेर में चल रहे एक काली नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि दलाल द्वारा मोटे रकम के बदले उपयुक्त जीवनसाथी का वादा करके अनजान परिवारों को फर्जी शादियों में फसाया जा रहा है। बकुल का परिवार भी इस रैकेट में शामिल दलालों के चंगुल में फंस गया। शुरुआत में दलालों ने कानूनी शादी कराने का दावा किया और आश्वासन दिया कि सब कुछ वैध रहेगा। इसके लिए बकुल ने दलालों के खातों में लगभग दो लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किया साथ ही एक दूसरे खाते में ₹1100 अतिरिक्त ट्रांसफर किए।

जांच में इस बात का पता चला की दुल्हन सुलोचनी यादव छत्तीसगढ़ से आई थी और इस नेटवर्क का एक हिस्सा थी। इतना ही नहीं बल्कि उसने पहले भी शादी करने और उसके पीछे छिपे इरादे होने की बात स्वीकार की है।

कानूनी कार्रवाई और जांच जारी 

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण ने इस बात की पुष्टि की है कि सुलोचनी यादव के साथ-साथ उसके पिता, भाई और दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu Tina Meghwal Murder: प्रेमी ने प्रेमिका की ली जान, परिवार ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, जानें वजह

5379487