Diwali Power Supply: दीपावली पर घरों और बाजारों में रोशनी बनी रहे, इसके लिए अजमेर डिस्कॉम ने बिजली व्यवस्था की निगरानी और तकनीकी खराबी दूर करने के विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत 36 इंजीनियरों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपको बता दें कि ये 7 से 10 नवंबर तक रोजाना शाम 6 से रात 11 बजे तक निर्धारित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) पर तैनात रहेंगे। वहीं, बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने पर टीम तत्काल सुधार कर उसे बहाल करेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, श्रीनगर, भिनाय, रूपनगढ़, अरांई, पुष्कर, सराधना, पीसांगन, केकड़ी, सावर और सरवाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के 220, 132 और 33/11 केवी जीएसएस पर अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। अजमेर शहर में हाथीभाटा नियंत्रण कक्ष से बिजली आपूर्ति की निगरानी और समन्वय किया जाएगा।

यहां तैनात रहेंगे अधिकारी

नसीराबाद के 132 केवी जीएसएस पर एक्सईएन मेघराज मीणा और सिटी पावर हाउस पर एईएन दुर्गा लाल देवत तैनात रहेंगे। मदार के 220 केवी जीएसएस पर एक्सईएन मोहन सिंह, 33/11 केवी पर एईएन पुष्पेंद्र सिंह, गगल में जेईएन संदीप सामरिया और बदलिया में जेईएन पारुल शाक्य जिम्मेदारी संभालेंगे। सुभाष नगर में एक्सईएन आरसी गजराज और कोटड़ा में एईएन एससी बैरवा निगरानी करेंगे। हाथीभाटा नियंत्रण कक्ष में एईएन केके शर्मा, टीए टू एसई (ओएंडएम) बी.डी. जांगिड़, टीए टू सीई (ए/जेड) अजीत पांडे और एईएन पवन जैन तैनात रहेंगे। भूणाबाय के 132 केवी जीएसएस पर एईएन अमित पंवार और हाथीभाटा के 33/11 केवी जीएसएस पर एईएन भवानी शंकर जिम्मेदारी संभालेंगे। पाटन में एईएन नमो नारायण मीणा, बालाजी में एईएन सुरेश दायमा, पुष्कर के 132 केवी जीएसएस पर एईएन मनोज मीतला और 33/11 केवी पर जेईएन नरेश कुमार तैनात रहेंगे। बिजली संबंधी समस्या दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर 18001806565 पर कॉल कर सकते हैं।