Rajasthan Education: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट इस साल जल्दी जारी करेगा। इसके लिए उत्तर पुस्तिका से मूल्यांकन कार्य तेजी से हो रहा है। वहीं तय समय से पहले रिजल्ट घोषित करने के लिए आंसर शीट को के मूल्यांकन कार्य तेजी से हो रहा है। वहीं बीती रात बोर्ड कार्यालय में नाइट वर्क करके उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल तैयार किए गए हैं, जिन्हें आज राज्य भर के मूल्यांकन केद्रों पर भेज दिया जाएगा। वहीं शाम 5:00 बजे से अधिकारी और कर्मचारी पहुंचने लग गए थे

उत्तर पुस्तिकाओं को अलग-अलग बंडलों में व्यवस्थित किया गया

राज्य के विभिन्न जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं को अलग-अलग बंडलों में व्यवस्थित किया गया। वहीं किस जिले में के किस केंद्रीय कृत मूल्यांकन केंद्र पर कौन सा बंडल जाएगा। इसके मुताबिक पैकेजिंग की गई। यह काम देर रात तक चलता रहा। वहीं सुरक्षा इंतजामों के साथ इन बंडलों को गाड़ियों से जिलों में भेज दिया गया। वहीं बोर्ड प्रशासन एवं संभागीय आयोग शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार 1 अप्रैल से नए साल की शुरुआत कर रही है। उससे पहले दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थी 11वीं में समय से एडमिशन ले सकेंगे और उन्हें पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

राज्य में 6,194 केद्रों पर परीक्षाएं हो रही हैं

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में 6,194 केद्रों पर परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वही स्वयं प्रशासक ने जोधपुर में परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया, जबकि अन्य अधिकारी भी अलग-अलग जिलों में केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ऐसो में गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस साल पहली बार अभय कमांड सेंटर और बोर्ड में कैमरे लगे लगने से प्रदेश के अति संवेदनशील केद्रों पर स्थापित सीसीटीवी से भी परीक्षाओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।