Cannon Of Bayana Fort: राजस्थान वीरों की भूमि रही है। यहां अनेक राजा महाराजा हुए हैं, जिनके किले, महल आदि आज भी स्थापित हैं। भारत के इतिहास को दर्शाने वाले अनेक किले स्थित हैं, जो स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। राजस्थान में अनेक युद्धा भी हुए हैं, जिनकी जानकारी आज भी उनके तोपों से जानकारी मिलती है। भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच आइए आपको बताते हैं एक ऐसे ही किले और वहां स्थित तोप के बारे में...
बयाना का किला
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित बयाना किले की, जहां आज भी एक अष्टधातु से बना तोप मौजूद है। जिसे देखने के लिए दुनिया भर से इतिहास प्रेमी और पर्यटक आते हैं। बयाना का किला राजस्थान के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है।
अष्टधातु से बना है तोप
इस किले में यह विशाल और आकर्षक तोप अष्टधातु से मिलकर बना है। जिसमें लोहा, तांबा, पीतल, जस्ता, सीसा, चांदी, और अन्य धातुओं का मिश्रण है। धातुओं के इन संयोजनों से आज तक यह तोप सुरक्षित और मजबूत बना हुआ है।
श्रेष्ठ युद्ध कला का परिचायक है ये तोप
बयाना किले में स्थित तोप अपने समय के श्रेष्ठ धातु विज्ञान और युद्ध कला का अनुपम उदाहरण है। इस तोप को किले की सुरक्षा के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। किले की सबसे ऊंची जगह पर रखा गया है। यहां से पूरे क्षेत्र पर नजर बनाना आसान है।
युद्ध के समय केवल एक बार ही हुआ था उपयोग
किले के इस स्थान से पूरे क्षेत्र को आसानी से देखा जा सकता है। यहां से ही युद्ध के पहले सुरक्षा के लिहाज से यह तोप वाला स्थान महत्वपूर्ण हो जाता था। कहा जाता है कि इस तोप को केवल एक ही बार उपयोग में लाया गया था।
इसे चलाने के लिए विशेष तकनीक की आवश्यकता होती थी। इसमें भारी मात्रा में बारूद लगता था। इसका एक प्रहार ही दुश्मनों पर भारी पड़ जाता था।