Pigmentation Problem: आपने भी देखा होगा कि कुछ महिलाओं के चेहरे पर लाल या भूरे रंग के धब्बे से होते हैं। जिससे उनकी खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। जिसके लिए वे काफी प्रोडक्ट भी यूज करती हैं, तो कई बार घरेलू नुस्खे भी अजमाती हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर लाग रंग के धब्बे होने के पीछे क्या कारण होता है। साथ ही जानेंगे कि इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

आम समस्या समझ कर इग्नोर न करें
मेलाज्मा की शिकायत होने पर भी स्किन के कुछ हिस्सों का रंग लाल होने लगता है। यह ज्यादातर गाल, माथे, नाक, होंठ के ऊपर, कंधे और हाथों पर होने लगता है। कभी कभी ये भूरे रंग के भी होने लगते हैं। वहीं इस पर एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक स्किन प्रॉब्लम होती है, जिसके कारण स्किन पर धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में कई बार इन धब्बों का आकार बढ़ने लगता है, दर्द होता है, खुजली होती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आम समस्या समझ कर इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
चेहरे पर धब्बे पड़ने के ये हो सकते हैं कारण
- कई बार गर्भवती होने पर चेहरे पर धब्बे होने लगते हैं।
- हार्मोन्स की दवाई खाने पर भी यह समस्या होती है।
- गर्भनिरोधक गोलियां लेना भी एक कारण हो सकता है।
- सूरज की यूवी किरणों से भी चेहरे पर धब्बे होने लगते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- धूप में जाने से बचें।
- बाहर निकलने पर सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं।
- माइल्ड फेस वॉश का यूज करें।
- केमिकल युक्त मेकअप प्रोडक्ट से इस्तेमाल से बचें।
- मॉइस्चराइजर का यूज करें

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: फ्रिज में रखी इस चीज से चमकाएं अपना चेहरा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत
अगर आपको चेहरे के धब्बे कम होते न दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और टेस्ट करवाएं।