Tulsi Benefits For Skin : तुलसी हमारे घरों में आसानी से मिलने वाला ऐसा पौधा है, जो सिर्फ पूजा में ही नहीं बल्कि त्वचा की देखभाल में भी बहुत काम आता है। आजकल गलत खान-पान, धूल-मिट्टी और तनाव की वजह से चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे होना आम बात हो गई है। ऐसे में तुलसी एक सस्ता और असरदार घरेलू उपाय मानी जाती है। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे पिंपल्स जल्दी ठीक होते हैं और नए मुंहासे निकलने की परेशानी भी कम होती है।
तुलसी वाला पानी पीने से घटते हैं पिंपल्स
तुलसी के पानी के सेवन करने से मुंहासे कम होते है और खून साफ होता है। जिससे कि आने वाले दाग धब्बे घटते है और त्वचा के अंदर का बैक्टीरियल इनफेक्शन कम होने में मदद करता है जिससे की त्वचा सुंदर होती है।
टॉक्सिन बाहर निकालकर चेहरे पर निखार लाती है तुलसी
खाली पेट तुलसी खाना सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। खाली पेट तुलसी के सेवन से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। तुलसी के पत्तों का उपयोग चाय बनाने में भी किया जा सकता है। जिससे कि पिंपल घटने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते है जिससे कि इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आप बीमारी के चपेट में बार-बार आ जाते हैं तो रोज तुलसी के पत्ते को चबाने से संक्रमण में मदद मिलती है। खाली पेट इसका उपयोग करने से फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को बेहतर करता है। गैस, एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी जैसे समस्याओं से राहत मिलती है। गले की जकड़न को दूर कर खांसी, सर्दी और अस्थमा जैसी बीमारी भी ठीक होती है।
यह भी पढ़ें...Beauty Tips: घर में मौजूद चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन, कम बजट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो