Body Odor Treatment: गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं, ऐसे में पसीने से आने वाली बदबू कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। बाहर निकलते वक्त शरीर से आने वाली बदबू न केवल आपके कॉन्फिडेंस को कम करती है, बल्कि दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस करवाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग परफ्यूम और डियो का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर भी कुछ समय बाद खत्म हो जाता है।
अगर आप बिना केमिकल के घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम आ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं और पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
पानी में नींबू का इस्तेमाल करें
सबसे पहले आपको बता दें कि आप नहाने के पानी में नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो बदबू पैदा करते हैं। आप नहाने से पहले पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर नहा लें।
फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करें
उपाय नंबर दो, आप फिटकरी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी को पानी में घोल लें और इस पानी से नहा लें। यह आपकी त्वचा के पोर्स को टाइट करता है। ऐसे में पसीना कम आता है। इसके साथ ही अगर आप इसे लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो शरीर से आने वाली दुर्गंध भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Cucumber Ice Cube: खीरे और गुलाब जल से बनी आइस क्यूब स्किन को बनाएगी ग्लोइंग और मुलायम
नारियल तेल और कपूर का मिश्रण भी पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ताजा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बदबू को भी दूर करते हैं। इसे आप नहाने के बाद अंडरआर्म्स में लगा सकते हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि पसीने की बदबू केवल बाहरी सफाई से ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है। इसके लिए आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। गर्मियों में तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का और ताजा भोजन ही करें। वहीं, जंक फूड से भी परहेज करें। इन आदतों को अपनाकर भी आप शरीर की बदबू को दूर कर सकते हैं।