Skin Glowing Tips: फंक्शन छोटा हो या बड़ा हर महिला चाहती है कि वह उस प्रोग्राम में सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वह पहले से ही कपड़ों से लेकर स्किन को निखारने की तैयारी शुरू कर देती है। कई बार महिलाएं ब्लीच लगा लेती हैं जो की उनके चेहरे को कई बार नुकसान भी पहुंचा देता है।  ऐसे में उनकी खूबसूरती इनहैंस होने की बजाए खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप इंसेंट निखार पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
लगाएं ये फेसपैक

हल्दी स्किन और शहद दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसकी मदद से आप अपनी स्किन को बेहतर कर सकते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए आप पिसी हुई हल्दी को तवे पर भून लें और फिर इसे कटोरी में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसके बाद इसमें आप काफी का पाउडर, आलू का रस, नींबू का रस मिक्स करें और थोड़ा सा शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे आप अपने हाथ- पैरों और फेस पर लगाए। इसे आपको 20 मिनट के लिए लगाना है। फिर इसके बाद आप पानी की मदद से धो लें।

ट्र्राई कर सकते हैं ये फेसपैक 
इस पैक को तैयार करने के लिए आप आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसका जूस निकाल लें। फिर इसमें आप टमाटर का रस, नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिक्स करें। फिर इसमें आप चावल का आटा मिलाएं और फेसपैक तैयार कर लें। इसे आप चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसके बाद आप पानी की मदद से इसे साफ कर लें। 

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: काले अंडरआर्म्स से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं चमकदार स्किन

अपना सकते हैं ये टिप्स
- आप अपने पोर्स को टाइट करने के लिए टमाटर को दो टुकड़ों में काटें और इसे फ्रीज में रख दें। फिर कुछ समय बाद आप इसे पूरे फेस पर मसाज कर लें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो आप टमाटर के स्लाइस पर नींबू भी निचोड़ सकते हैं। फिर इसे आप अपने चेहरे पर 2 मिनट के लिए रब करें। 
- आप रोज वॉटर के आइस क्यूब को फेस पर पर लगा सकते हैं।  इसके बाद आप मेकअप करें। ऐसा करने से मेकअप काफी ज्यादा अच्छा होता है और काफी फिनिशिंग आती है।