Skin Expert Tips On Bathing: ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि हर रोज नहाना जरूरी होता है। हर रोज नहाने से आप फ्रेश फील करते हैं। वहीं कुछ लोग नहाने से काफी बचते हैं। ऐसे में यह खबर नहाने से बचने वालों के लिए खुशखबरी हो सकती है,क्योंकि हाल में स्किन एक्सपर्ट द्वारा कहा गया है कि हर रोज नहाना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही कहा गया है कि हर रोज नहाना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। यह इंसान के लाइफस्टाइल और स्किन पर डिपेंड करता है।

नहाने के तरीके का पता होना जरूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्पर्ट का मानना है कि स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नहाने के तरीके का पता होना ज्यादा जरूरी है। जरूरत से ज्यादा नहाना भी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही बताया गया कि हफ्ते में 2-3 बार नहाना ही काफी हो सकता है।

हर रोज नहाने से स्किन को पहुंच सकता है नुकसान

अगर आप ज्यादा फिजिकल वर्क नहीं करते हैं या ठंडे इलाके में रहते हैं। वहीं एक्सपर्ट ने बताया ति हर रोज नहाने से बॉडी के माइक्रोबायोम बैलेंस भी बिगड़ सकता है। यह स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

सेंसिटिव स्किन वाले हार्श साबुन या वॉश से बचे
हर रोज नहाने से स्किन की नैचुरल ऑयल परत कम हो सकती है। यह त्वचा को बैक्टीरिया, पॉल्यूशन और धूल से बचाती है। हर रोज नहाने से यह परत कम होने लगती है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। जिसमें इचिंग, रूखापन और एलर्जी जैसी परेशानियां शामिल हैं। सेंसिटिव स्किन वालों को हार्श साबुन या वॉश से बचना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal At Home: टैनिंग को हमेशा के लिए कहें बाय-बाय, अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

अगर आप बाहर कम करते हैं या उमस वाली जगह में रहते हैं या ज्यादा पसीना आता है तो आपको हर रोज नहाना चाहिए। ऐसे में जरूरी नहीं कि हर बार शैंपू या साबुन से नहाएं। पानी से नहा के भी सफाई की जा सकती है।