Rice Water Ice Cube: आजकल महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग और काफी सॉफ्ट बनाना चाहती हैं। इसके लिए वे महंगी फेशियल क्रीम और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, जिन पर काफी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा पैसे खर्च करने के बावजूद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको एक बहुत ही सस्ता और आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और टाइट बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

जानें राइस वॉटर आइस क्यूब के फायदे

आपको बता दें कि आज हम आपको राइस वॉटर आइस क्यूब के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार भी बनाता है। यह स्किन को ठंडक देने में मदद करता है और पोर्स को टाइट करके चेहरे पर फ्रेश लुक भी देता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

यह भी पढ़ें- Chiti Kaise Bhagaye: गर्मियों में चींटियों से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय

इसे लगाने का सबसे सही समय सुबह होता है। आप सुबह फेस वॉश से मुंह धोकर पूरे चेहरे पर राइस वॉटर के आइस क्यूब से धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करते वक्त ध्यान रखें कि आपको चेहरे को जोर से रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथों से ही मसाज करना है।