Potato Peels Benefits: आलू एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है। आलू की सब्जी बनाकर खाई जाती है और ज्यादातर लोग इसे अपने दैनिक भोजन में शामिल करते हैं। ऐसे में लोग आलू को छीलने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको आलू के छिलकों के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें फेंकना बंद कर देंगे। तो चलिए जानते हैं आलू के छिलकों के इस्तेमाल के तरीके के बारे में।
आलू के छिलकों को ऐसे करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि आलू के छिलकों में विटामिन C, पोटेशियम, आयरन और प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी मदद से आप टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स, टैनिंग या झाइयां हैं, तो इन्हें कम करने के लिए आलू के छिलकों को अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यदि आप इस उपाय को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा साफ, बेदाग और चमकदार नजर आने लगेगी।
आलू के छिलके डार्क सर्कल्स को कम करने में भी काफी मददगार होते हैं। अगर आप आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या से परेशान हैं, तो ताजे आलू के छिलकों को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं, तो इन्हें 15 मिनट तक आंखों पर रखें और आराम करें। ऐसा नियमित रूप से करने पर डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं।
आलू के छिलकों का उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है। इनमें पोटेशियम, नाइट्रोजन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए लाभकारी होते हैं। इसके लिए आलू के छिलकों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी को पौधों में डाल दें। आप चाहें तो छिलकों को सुखाकर मिट्टी में भी मिला सकते हैं। इससे पौधों का विकास बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत, बर्फ वाला पानी देगा ग्लोइंग स्किन
ऑयली स्किन वालों के लिए भी आलू के छिलके काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपकी त्वचा पर बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं, तो आलू के छिलकों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इसमें दो बूंद नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के रोमछिद्रों को गहराई से साफ करता है और पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है।