Facial At Home: मानसून के मौसम में त्वचा का चमक कम होने लगती है। इस मौसम में धूल-मिट्टी के चलते चेहरा एकदम चिपचिपा-सा दिखाई देता है। वहीं, महिलाएं अक्सर फेशियल का सहारा लेकर अपनी स्किन को बेहतर करने की कोशिश करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप किचन में मौजूद दही की मदद से भी अपने चेहरे को बेहतर कर सकते हैं। यह नेचुरल ब्यूटी बूस्टर की तरह काम करता है। आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड, जिंक और विटामिन डी मौजूद होता है, जो त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है और स्किन को मॉइश्चराइज करता है। ऐसे में आज हम आपको चार असरदार उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

ऐसे करें घर पर फेशियल

सबसे पहले आपको फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करनी है। इसके लिए आप एक चम्मच दही में थोड़ा-सा शहद मिक्स करें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी।

फिर आपको स्क्रबिंग करनी है। इसके लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच चावल का आटा या फिर सूजी मिलाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे और नाक के आसपास के ब्लैकहेड्स साफ होंगे। इसे 3 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन स्मूद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: झुर्रियां और ढीली स्किन से राहत, एलोवेरा जेल से पाएं यंग और फ्रेश लुक

स्टेप नंबर 3 में आपको ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और ग्लो लाने के लिए मसाज करनी है। इसके लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच एलोवेरा जेल और दो-तीन बूंद बादाम का तेल मिलाकर मिक्स करें। फिर इसे नीचे से ऊपर की दिशा में 7 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें, जब तक कि यह त्वचा में अच्छी तरह अब्जॉर्ब न हो जाए।

लास्ट में आपको फेस पैक बनाकर लगाना है। इसके लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी डालकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को पानी की मदद से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।