Lips Care Tips: लिपस्टिक के बिना हर मेकअप अधूरा है। आप कितना भी मेकअप कर लें, लेकिन जब तक आप लिपस्टिक लगाएंगी तब तक आपके फेस पर ग्लो नहीं आएगा। ऐसे में हर महिला के मेकअप का रूटीन बन गया है। ये आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करती है। वहीं महिलाओं के लिए ये मेकअप प्रोडक्ट में लिपस्टिक सबसे फेवरेट होती है। लेकिन महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं कि हर रोज यूज होने वाली लिपस्टिक उनके लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। यह सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। आज हम आपको इस लेख में लिपस्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं लिपस्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में।
होंठों से जाती है चमक
हर रोज लिपस्टिक के इस्तेमाल से होठों की नमी चली जाती है। ये रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में कई बार होंठ फटने की परेशानी होने लगती है। हर वक्त लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई होने लगते हैं।
डाइजेशन सिस्टम होता है खराब
हर रोज लिपस्टिक लगाने से आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। यह मुंह के माध्यम से पेट में जाती है, जिससे डाइजेशन सिस्टम खराब होता है।
धीरे - धीरे होंठ होते हैं काले
अगर आप हर रोज लिपस्टिक लगाती हैं तो आप देखेंगी कि आपके होंठों की रंगत धीरे-धीरे चली जाएगी और होंठ काले होने लगते हैं। जोकि देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं।
होंठों पर हो सकती है एलर्जी
होंठों की स्किन बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट होती है। इसलिए महिलाओं को सलाह है कि लिपस्टिक हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही यूज करें। नहीं तो आपके होंठों में एलर्जी भी हो सकती है। इस बात का खास ख्याल रखें कि सोते वक्त लिपस्टिक होंठों न हो।