Homemade Ubtan: महिलाएं आजकल अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं मार्केट से प्रोडक्ट खरीदकर भी आजमाती हैं। आज हम आपको कुछ चीजों से बने बेहतरीन फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं, इस बारे में।
ऐसे करें तैयार
इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। मसूर दाल दो चम्मच, दही एक चम्मच और गुलाब जल जरूरत के मुताबिक लें। सबसे पहले मसूर दाल को कुछ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसका पानी निकालकर दाल को बारीक पीस लें। अब इसमें दही और गुलाब जल मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।
इस तरह करें इस्तेमाल
इसके बाद चेहरे को क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें। फिर तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब फेस पैक सूख जाए, तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।